Why MS Dhoni is Best.........धोनी को CSK के प्रशंसक प्यार से 'थाला'(True Leader) कहते हैं I

LIFE HERO

6/5/2023

Why MS Dhoni is Best.........धोनी को CSK के प्रशंसक प्यार से 'थाला'(True Leader) कहते हैं I

महेंद्र सिंह धोनी यह नाम क्रिकेट जगत का एक चमकता हुआ सितारा है, धोनी के प्रशंसक न केवल भारतीय, बल्कि पूरे विश्व में धोनी को दिल से चाहने वाले है, इनमें कहीं नामी हस्तियां है इसमें शुमार है, सुनील गावस्कर जो खुद वर्ल्ड क्रिकेट के सरताज है पर उन्होंने धोनी से ऑटोग्राफ लिया इसी से MSD की लोकप्रियता पैमानों से भी बाहर हो गई हैं I

एम एस धोनी क्यों बेस्ट है, उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप दिलाया, 20-20 का वर्ल्ड कप भारत को जिताया,कई वनडे और टेस्ट सीरीज भारत के नाम करी और आईपीएल में कई खिताब जीत चुके हैं I

एमएस धोनी बेहतरीन क्रिकेटर के साथ-साथ एक अच्छे इंसान होने के कारण, उनकी लोकप्रियता शिखर पर है, धोनी को उनकी लीडरशिप या कहे कैप्टनशिप सबसे अलग करती है, सीएसके के प्रशंसक तो उन्हें प्यार से थाला कहते है,थाला एक तमिल शब्द है, जिसका मतलब होता है,सबसे अच्छा लीडर जिसकी नेतृत्व क्षमता बेमिसाल हो I

श्री महेंद्र सिंह धोनी खुद एक बहुत बड़े नायक है, पर एक ऐतिहासिक जीत के बाद जब एम एस धोनी से पूछा गया कि वह अपने नायक के रूप में किसे देखते है, उन्हें किस व्यक्ति ने सबसे ज्यादा प्रेरित किया तो एमएस धोनी ने जवाब दिया कि क्रिकेट जगत के बादशाह, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उनकी प्रेरणा है और सही मायने में देखा जाए तो एम एस धोनी का व्यक्तित्व अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर से भी काफी मिलता हैं I

महेंद्र सिंह धोनी अपने जीवन की कामयाबी को इस तरह बयां करते है, धोनी कहते है " वक्त की खूबसूरती ही यह है कि वह हमेशा अच्छा होता है, आप उसे बुरा महसूस करके खराब बनाते है, हर वक्त अच्छा है जब आप सीख रहे हो वह भी अच्छा है और जब सीखे हुए का उपयोग कर रहे हो वह भी बढ़िया हैं I"

बुरा वक्त हमें एक अच्छा इंसान बनाता है.......धोनी कहते है.......काम में सफलता और बेहतर इंसान बनने के लिए आपके मन में बड़ों के लिए आदर भाव जरूरी है, आप विनम्र रहे हर किसी से एक सा व्यवहार करें, जिंदगी भी यही है, दिक्कतों को मुस्कुराते हुए जेल गए तो सफल होंगे, वो कहते है कि मैंने कभी खुद को बदलने की कोशिश नहीं की केवल बेहतर करने की कोशिश की मैंने चीजों को जितना हो सके उतना सरल किया, ईमानदारी ही सरलता की पहली सीढ़ी है, जीवन में कुछ मूल्य और आदर्श जरूर होने चाहिए यही जिंदगी को दिशा देते हैं और आखिर तक साथ नहीं छोड़ते हैं I

वह कहते हैं लोग अक्सर शिकायत करते है, उन्हें दिन के 24 घंटे कम पड़ते है, पर मेरी सोच थोड़ी अलग है मुझे लगता है, 24 घंटे पर्याप्त है, दिक्कत केवल वक्त को मैनेज करने की है, इतने समय में आप आसानी से खेल सकते है, पढ़ सकते है, आराम कर सकते है, सिर्फ वक्त को इज्जत दीजिए उसे बर्बाद मत कीजिए हमारे जीवन में सबसे कीमती चीज वक्त हैं I

श्री महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से अपनी इन सभी खूबियों का मैदान पर इस्तेमाल करते है, उससे उनके दर्शक,उनके चाहने वाले और यहां तक की उनके साथी खिलाड़ी भी उन के बहुत बड़े फैन हैं I

इसलिए महेंद्र सिंह धोनी सबसे अलग है और हम कह सकते हैं

"एम एस धोनी इस बेस्ट"

"Dhoni is Best..."