खेल खेलने के बाद मन प्रसन्न और शरीर ऊर्जावान क्यों लगता हैं I-Why does the mind feel happy and the body energetic after playing sports?

HAPPY HEALTH

5/25/2023

long exposure of man surfing
long exposure of man surfing

खेल खेलने के बाद मन प्रसन्न और शरीर ऊर्जावान क्यों लगता हैं I

खेल खेलने के यूं तो बहुत सारे लाभ है, जिसमें से प्रमुख या सारांश में कहें की खेल खेलने से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है, पर इससे भी ज्यादा खेल खेलने का एक और लाभ है जो मन को सदैव प्रसन्न और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता हैं I

खेल खेलते समय व्यक्ति वर्तमान में रहता है, प्रजेंट में रहता है, वर्तमान में रहने से कॉस्मिक ऊर्जा सीधे हमें मिलती है, भूत अथवा भविष्य की चिंता और चिंतन करने से कॉस्मिक ऊर्जा या पावर ऑफ लव या कहें ब्रह्मांड शक्ति हमें पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है, इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने वर्तमान में रहने पर इतना जोर दिया हैं I

कोई भी गेम खेलें चाहे वह इनडोर गेम अथवा आउटडोर गेम खेलने से अधिकांश समय व्यक्ति वर्तमान में होता है, जिससे उसे पावर ऑफ लव या ब्रह्मांड की शक्ति उसे अनवरत मिलती है, इसलिए व्यक्ति मन से प्रसन्न और शरीर से ऊर्जावान महसूस करता हैं I

खेल खेलने के अन्य बहुत सारे लाभ है, जैसे टीमवर्क का विकास होता है, सामाजिक कौशल बढ़ता है, मस्तिष्क का विकास होता है, शरीर का विकास होता है, धैर्य एवं सहनशीलता खेल के द्वारा सीखने को मिलती है, जिससे भावनात्मक विकास होता हैं I

पावर ऑफ नाउ या वर्तमान में रहने के लाभ, विस्तृत रूप से जानने के लिए, ब्लॉग आर्टिकल "वर्तमान में क्यों रहना चाहिए" जरूर पढ़ें I